महंगाई और महिला अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देहरादून। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष करण घाघट के नेतृत्व में राजपुर विधानसभा के डीएल रोड चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि हर दिन बढ़ती महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हालिया बढ़ोतरी के कारण परिवहन से लेकर खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। कई राज्यों में पेट्रोल एक सौ रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनता बुरी तरह त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां महंगाई की मार से जनता परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, छेड़छाड़, बलात्कार और घरेलू हिंसा की घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं। महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मदनलाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने को मजबूर होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मपाल घाघट, संजय गौतम, अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पवार, महानगर महासचिव सईद अहमद जमाल, हेमंत उप्रेती, प्रियांशु सिंह, हिमांशु भट्ट, गौरव पवार, नोहर सिंह, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश यादव, दिनेश कौशल, चंद्रपाल, सुरेश चंदेल, योगेश घाघट सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments