
देहरादून । दून पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए खोए हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों तक पहुंचाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सीईआईआर (C.E.I.R.) पोर्टल की मदद से 25 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें संबंधित स्वामियों के सुपुर्द किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उन्हें जल्द से जल्द बरामद कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दर्ज मामलों में कार्रवाई कर 25 मोबाइल फोन खोज निकाले।


सोमवार को पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार जताया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई एवं महिला कांस्टेबल सविता गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही।

Recent Comments