“छोटे मुंह बड़ी बात न करें महेंद्र भट्ट” – कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप का भाजपा अध्यक्ष पर पलटवार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने भट्ट को सीधी नसीहत देते हुए कहा कि वह “छोटा मुंह बड़ी बात” न करें।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी यदि हरीश रावत के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तो इसके पीछे एक स्पष्ट कारण है — कोश्यारी जी भली-भांति जानते हैं कि हरीश रावत का राजनीतिक जीवन अत्यंत दीर्घ और समृद्ध है तथा वे देश के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत आज भी लाखों कांग्रेसजनों की पहली पसंद हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि यदि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे राज्य का नेतृत्व करने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी होंगे।

धीरेंद्र प्रताप ने महेंद्र भट्ट पर तंज कसते हुए कहा कि वे अक्सर ऐसी छोटी बातें करते रहते हैं जिससे न केवल उनकी अपनी छवि धूमिल होती है, बल्कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा भी कम होती है। उन्होंने भट्ट को सलाह दी कि उन्हें अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments