DM स्वाति भदौरिया का बड़ा एक्शन, कोटद्वार में अतिक्रमण हटाया

पौड़ी/कोटद्वार । जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के कड़े निर्देशों पर प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को कोटद्वार के वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरौं स्थित जनशक्ति विहार लेन-2 में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक मार्ग पर की गई लगभग 50 मीटर की तारबाड़ हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी मीनाक्षी चमोली एवं अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंगल लगाकर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किया गया है, जिससे आम लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई और बिना देरी किए कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि राजकीय भूमि, सार्वजनिक रास्तों और आमजन के आवागमन वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर प्रशासन द्वारा और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की इस सख्त कार्रवाई की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments