उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा मार्ग पर पुलिस का प्रहार, 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के तहत 27 मई की रात्रि को मोरी पुलिस टीम ने मोरी-त्यूनी रोड स्थित बागी मौताड़ तिराहे के पास एक बोलेरो कैंपर वाहन संख्या HP 63F 7475 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल स्टैग ब्रांड की 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी 42 वर्षीय संदीप ठाकुर के रूप में हुई है।

थाना मोरी में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में शामिल रहे: अपर उपनिरीक्षक भगत राम नौटियाल, कांस्टेबल गणेश सिंह व कांस्टेबल अनिल तोमर। यह जानकारी मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी द्वारा दी गई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments