श्रद्धालुओं का इंतजार हुआ खत्म, फिर से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

देहरादून।  उत्तराखंड में पिछले लगभग 48 घंटों से मौसम के बदले मिजाज ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को तीसरे पहर से लगातार हुई बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के कारण हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा, श्री केदारनाथ और श्री तुंगनाथ धाम की यात्रा को कई घंटों तक सुरक्षा कारणों से रोकना पड़ा। 

हालांकि अब केदारनाथ की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। सोनप्रयाग से लगभग 3 घंटे बाद धीरे-धीरे श्रद्धालुओं को भेजा जाना शुरू किया गया है। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने रविवार को एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए थे। रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुरूप जनपद  में भारी वर्षा, आंधी-तूफान एवं अन्य प्रतिकूल मौसम गतिविधियों की प्रबल संभावना व्यक्त करते हुए ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments