‘खेत बचेगा तो देश बचेगा’ : गणेश जोशी ने सहसपुर के ढ़ाकी से शुरू किया एक माह का ‘खेत बचाओ अभियान’

देहरादून । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सहसपुर ब्लॉक के ढ़ाकी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रेरणा से 1 जून से 30 जून तक पूरे देश में आयोजित होने वाले देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का प्रदेश में विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और आत्मा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट किसानों को 25 हजार की धनराशि के चैक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान गाँव-गाँव जाकर किसानों को संतुलित खाद उपयोग, नकली पेस्टिसाइड की पहचान और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे खेत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं हैं, बल्कि यही खेत हमें अन्न, फल, सब्ज़ियाँ और जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेत बचेगा तो देश भी बचेगा,क्योंकि किसानों की समृद्धि, खाद्य सुरक्षा और राष्ट्र की उन्नति का आधार हमारी कृषि और उपजाऊ भूमि ही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए मिट्टी की सेहत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के असंतुलित और अत्यधिक उपयोग से धरती माँ की उर्वरा शक्ति लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे कृषि उत्पादन की गुणवत्ता और पर्यावरण दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा मिट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़ें, वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खाद का उपयोग करने और धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष जड़ी बूटी भुवन विक्रम डबराल, जिलाध्यक्ष मिता सिंह, सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments