दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर की तलाश हुई तेज, डीएम प्रशांत आर्य ने आईटीबीपी-आर्मी को उतारने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी, 1 जून 2026: भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर लापता हुई महिला ट्रेकर की खोज के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन ने तेजी ला दी है। सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए खोज एवं बचाव कार्यों, अभियान में लगाए गए संसाधनों, राहत-बचाव दलों की तैनाती तथा प्रभावित क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला ट्रेकर की शीघ्र खोज सुनिश्चित करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में और अधिक तेजी लाई जाए तथा सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने आईटीबीपी और आर्मी की सहायता लेने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जाए और अभियान से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी संभावित सुराग पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

वहीं सोमवार को आपदा क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वन विभाग की टीमों द्वारा लापता महिला की खोज गोई कैंप से रैथल की तरफ अलग-अलग दिशाओं में 5-5 किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च अभियान चलाया गया। फिलहाल खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन ने महिला ट्रेकर के परिजनों को हर अपडेट देने का भरोसा दिया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments