गढ़वाल विवि कर्मी के बेटे को ‘कौंसि स्मृति फेलोशिप’, इंटर में 96.15% लाने पर मिला सम्मान

शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की ओर से 5100 रुपये का नकद पुरस्कार; डॉ. धन सिंह रावत, विनोद कंडारी और कुलपति ने दी उपाधि

श्रीनगर (गढ़वाल): गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी दिनेश राजा के पुत्र शिवांग राजा ने अपनी मेहनत से एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें कौंसि स्मृति फैलोशिप-2025 से नवाजा गया। यह फैलोशिप विशेष रूप से उन छात्रों को दी जाती है जो शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

शिवांग राजा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इंटरमीडिएट में 96.15 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया गया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 5,100 रुपये का नकद सम्मान भी प्रदान किया गया।

यह फैलोशिप सुमित्रा देवी एवं रामेश्वर प्रसाद भट्ट (निवासी: पुजार गांव, चंद्रबदनी, टिहरी गढ़वाल) की स्मृति में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की ओर से दी जाती है।

सम्मान समारोह की रौनक और बढ़ गई जब इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से शिवांग राजा को यह उपाधि प्रदान की।

इस उपलब्धि पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिवांग को बधाई दी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments