पौडी‌ रैली की की सफलता उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर केे सकेत:धीरेंद्र प्रताप

पौड़ी/देहरादून ।उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी में संपन्न कांग्रेस रैली में आई भारी भीड़ को उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर का संकेत बताया है ।

धीरेंद्र प्रताप आज रैली में शामिल होने पौड़ी आए हुए थे । उन्होंने कहा कि आज जनता जिस तरह से आई उससे स्पष्ट है जनता उत्तराखंड में भाजपा से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से यधपि राहुल गांधी नहीं आ पाए लेकिन जब उनका वीडियो संदेश प्रसारित हुआ उस वक्त भी जनता में से एक भी व्यक्ति टस ससे मस नहीं हुआ और सब ने देखा कि सभी लोग राहुल गांधी के संबोधन को बहुत गंभीरता से सुन रहे थे।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं और अगले 6 महीने में यह लहर भाजपा का सुपड़ा साफ कर देगी ।
उन्होंने कहा लोग अंकिता भंडारी अग्नि वीर योजना पलायन महंगाई बेरोजगारी जैसे तमाम सवालों से त्रस्त है और भाजपा द्वारा उनका इलाज न करने से अब बीजेपी से मुक्ति चाहते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री थमी को असफल नेता बताया जो जमीन पर काम करते कहीं दिखाई नहीं देते ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के अन्य पांच नेताओं ने रात दिन मेहनत की है और हजारों कार्यकर्ता आज कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व के साथ जुट गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस प्रभारी शैलजा और सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव की भी तारीफ की और कहा कि उनकी मेहनत आज जनता में दिखाई देने लगी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments