चारधाम यात्रा: मां धारी देवी मंदिर में मुस्तैद पौड़ी पुलिस, ‘गोवा बीच’ पर पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील

श्रीनगर/पौड़ी।चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रीनगर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही के बीच पौड़ी पुलिस पूरी मुस्तैदी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मी हर चुनौती का सामना करते हुए पूरी तत्परता से डटे हुए हैं।

भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता व मार्गदर्शन के प्रत्येक मोर्चे पर पुलिस के जवान धैर्य, सतर्कता एवं सेवा भाव के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस की इस अथक मेहनत, संवेदनशील कार्यशैली और निरंतर सजगता के कारण ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

इसी यात्रा मार्ग पर धारी देवी के पास स्थित ‘गोवा बीच’ इन दिनों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रोमांच, नहाने, सेल्फी लेने या बेहतर फोटो की चाह में पर्यटक अक्सर नदी के भीतर तक चले जाते हैं अथवा पानी के किनारे खतरनाक स्थानों पर खड़े होकर वीडियो बनाते हैं।

खतरे की घंटी: नदी का बहाव ऊपर से सामान्य दिखाई देने के बावजूद भीतर काफी तेज होता है। जलस्तर में अचानक वृद्धि, फिसलन भरे पत्थर और तेज धारा किसी भी व्यक्ति को चंद सेकंड में अपनी चपेट में ले सकते हैं।

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा गोवा बीच पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही चौकी प्रभारी कलियासौड़ श्री विजय सैलानी एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार मौके पर मौजूद रहकर लोगों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा के दायरे में रहकर। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने, प्रतिबंधित एवं खतरनाक स्थानों पर जाने, नदी में प्रवेश करने अथवा पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने वाले हुड़दंगियों और लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments