यूपीईएस बिधौली के नज़दीक तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई, चालान व अर्थदंड वसूला

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून द्वारा बिधौली क्षेत्र के अंतर्गत तंबाकू विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम से समन्वय स्थापित कर UPES यूनिवर्सिटी के आसपास निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 17 तंबाकू विक्रेता COTPA अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए।

कई विक्रेता शैक्षणिक संस्थान के नजदीक तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए गए तथा सार्वजनिक स्थान पर छात्र-छात्राओं द्वारा धूम्रपान करते हुए पाए गए उनके विरुद्ध भी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अर्थदंड एवं चालान कार्रवाई की गई। टीम द्वारा इन सभी से कुल ₹ 3400 का अर्थ दंड वसूल किया गया।

गौरतलब है कि कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं के नजदीक तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कोटपा के तहत कानूनी अपराध है

निरीक्षण टीम में गिरीश पटवाल(हेड कांस्टेबल), आशीष नेगी (कांस्टेबल) तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा एवं अनुराग उनियाल शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments