नेताओं को आजीवन मुफ्त इलाज, उपनल कर्मियों को गोल्डन कार्ड तक नहीं – जन संघर्ष मोर्चा ने सरकार पर साधा निशाना

विकासनगर । प्रदेश के हजारों उपनल कर्मी बिना गोल्डन कार्ड सुविधा के हर वक्त बीमारी के भय में जीने को मजबूर हैं, जबकि वर्तमान और पूर्व विधायकों-मंत्रियों व उनके परिजनों को आजीवन मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता कर यह सवाल उठाया।

नेगी ने कहा, “जब अन्य कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा है तो उपनल कर्मियों को क्यों नहीं? अल्प वेतनभोगी उपनल कर्मी यदि गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है, तो उसका घर, जमीन-जायदाद तक बिक जाती है। लेकिन न तो विधायकों को फुर्सत है और न ही मंत्रियों को। बे-गैरत और गैरजिम्मेदार विधायकों को सिर्फ अपनी चिंता है।”

उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन के मामले में भी फाइलें घुमाई जा रही हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही वह सरकार से मांग करेगा कि सभी उपनल कर्मियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा दी जाए।

पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments