विधायक दुर्गेश्वर लाल की अगुवाई में प्रभावित ग्रामीणों की डीएम से महत्वपूर्ण बैठक

उत्तरकाशी। सतलुज जल विद्युत परियोजना नैटवाड मोरी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने बुधवार सायं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के साथ बैठक कर अपनी विभिन्न समस्याओं उनके समक्ष रखा। बैठक में विशेष रूप से भूमि के प्रतिकर, भूमि संबंधी विवादों तथा अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद समस्याओं के समाधान हेतु एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में उप जिलाधिकारी पुरोला, प्रभावित गांवों के 3 प्रतिनिधि, परियोजना पक्ष के 3 प्रतिनिधियो को शामिल किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्देशित किया कि समिति संबंधित मामलों का परीक्षण कर 31 जुलाई तक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बैठक में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, परियोजना से अमित शर्मा, नरेश गिरी सहित संबंधित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments