मृणाल राणा और अनमोल कौर बनी मिस टैलेंटेड 2026

मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस टीन उत्तराखंड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में मिस टैलेंटेड राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जजों और दर्शकों का मन मोह लिया।इस दौरान मृणाल राणा और अनमोल कौर मिस टैलेंटेड 2026 चुनी गई।

मिस टैलेंटेड राउंड के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोचक और यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह और ऊर्जा ने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा।इस अवसर पर जजेज ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन, आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता, प्रस्तुति शैली और रचनात्मकता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि मिस टीन उत्तराखंड केवल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, बल्कि यह युवतियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत, पर्यटन और सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत हाल ही में प्रतिभागियों को टिहरी बांध का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें बांध की कार्यप्रणाली, निर्माण, जल प्रबंधन और उसके महत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। टिहरी बांध के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस प्रकार के शैक्षणिक और जागरूकता आधारित भ्रमण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को उत्तराखंड की महत्वपूर्ण धरोहरों और विकास परियोजनाओं की जानकारी मिल सके।

ख्याति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न सब-टाइटल राउंड्स और विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास का आकलन किया जाएगा। सभी राउंड्स और सब-कॉन्टेस्ट के सफल आयोजन के बाद प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 14 जून को होटल गेटवे, देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के बीच अंतिम मुकाबला होगा, जहां विभिन्न राउंड्स में उनके प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस दौरान जजेज की भूमिका में मिस टीन उत्तराखंड 2025 अवंतिका रावत, मिस टीन उत्तराखंड 2024 सौम्या शर्मा, कथक गुरु आशिमा, मिस टैलेंटेड 2025 ताश्वी, गायक रॉकी रॉकस्टार, मिस टैलेंटेड 2023 मेहक अग्रवाल, शिवानी शर्मा, आरती चौहान एवं मंजू बिष्ट शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments