केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विकास उत्सव’ का हुआ शंखनाद

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड आज ‘नवोदय’ के संकल्प को साकार कर रही है। केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता और मीडिया आउटरीच अभियान चलाए जाएंगे। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की अभूतपूर्व विकास उपलब्धियों को जन-जन तक साझा करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। 12 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान के तहत 12 से 14 जून 2026 तक सभी जिला मुख्यालयों में विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा जाएगा। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विशेष ‘जन कल्याण शिविर’ लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सफलता की कहानियों को साझा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, शासन द्वारा एक विस्तृत ‘अचीवमेंट पीपीटी’ जिसे आम जनमानस के अवलोकनार्थ सार्वजनिक किया जाएगा।

अभियान को धरातल पर सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक जनपद के संबंधित प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय मीडिया और जनता के बीच सीधा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की उन ऐतिहासिक उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर गौरव दिलाया है।अभियान का उद्देश्य देवभूमि के इस स्वर्णिम कालखंड और परिवर्तन यात्रा में नागरिकों को सक्रिय भागीदार बनाना है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments