डॉ० अनिल वर्मा ” रक्तवीर उपाधि ” से विभूषित

रक्तदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण – पं. सुभाष जोशी

देहरादून। रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा ब्रह्मलीन श्री महंत इन्द्रेश चरण दास महाराज जी के महानिर्वाण दिवस के अवसर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।इस अवसर पर 155 बार रक्तदानी यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा को ” रक्तवीर उपाधि ” से सम्मानित किया।

शिविर का उद्घाटन श्री महंत देवेंद्र दास जी के शुभाशीर्वाद से, राज्यमंत्री अशोक वर्मा, सुप्रसिद्ध कथा व्यास प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता पं. सुभाष जोशी जी, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ.अनिल वर्मा, इन्द्रेश हॉस्पिटल की ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. प्राची नेगी, पी आर ओ दिनेश रतूड़ी तथा महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने ब्रह्मलीन महंत इंद्रेश चरण दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए पं. सुभाष जोशी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। एक व्यक्ति अपने शरीर का खून दूसरे व्यक्तियों का जीवन बचाने के लिए अपनी खुशी से दे देता है जिन्हें वह जानता तक नहीं। इसमें ना धर्म आड़े आता है, ना जाति, ना ही महिला या पुरुष अतः ये सच्ची मानवता की सेवा ही है जो निःस्वार्थ भाव से की जाती है।राज्यमंत्री अशोक वर्मा जी ने रक्तदान को परोपकार की संज्ञा देते हुए कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं परन्तु सच्चा इंसान वह है जो दूसरों का दुःख -दर्द दूर करे।

रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा ने श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा के रक्तदान आंदोलन में समर्पण के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन की निरंररता को बरकरार रखते हुए 35 वां शिविर आयोजित करना बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। इस भागीरथ सफल प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान करना तथा प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाणपत्र सहित उपहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था निश्चित रूप से रक्तदान शिविर को भव्य बना देती हैं।
डॉ. वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए रक्तदान के प्रति अन्धविश्वासों को दूर करते हुए रक्तदाता को रक्तदान करने से होने वाले फायदों की विस्तृत जानकारियां दीं।

डॉ. वर्मा ने उन्हें रक्तवीर उपाधि से सम्मानित करने पर महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन rana सहित समस्त पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। शिविर संयोजक रोशन राणा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सज्जदानशीन महंत श्री देवेंद्र दास जी का शिविर संयोजन हेतु अपना आशीर्वाद देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए समस्त रक्तदाताओं, अतिथियो, ब्लड बैंक अधिकारियों तथा सेवा समिति के साथियों का धन्यवाद किया।

शिविर संयोजन में श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की डॉ. प्राची नेगी, जन संपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी, समन्वयक बिपिन कुमार, महाकाल सेवा समिति की पदाधिकारी अनुष्का राणा तथा जितेन्द्र मलिक आदि का विशेष योगदान रहा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments