आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जा रहे घटिया राशन: रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर । महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जा रहे टेक होम राशन की गुणवत्ता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को घटिया और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।विकासनगर में बुधवार को पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि केंद्रीय भंडार, मसूरी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में दलिया, सत्तू, कुक्ड फूड, बाल भोग और हलवा जैसी सामग्री भेजी जा रही है, जिसे गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में वितरित किया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि लाभार्थी इनका उपयोग करने से कतरा रहे हैं और कई केंद्रों में यह सामग्री खराब होकर सड़ रही है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल संगठन का आरोप नहीं है, बल्कि जिन लाभार्थियों को यह राशन मिल रहा है उनसे इसकी वास्तविक स्थिति जानी जा सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ होता रहेगा।

इसके अलावा नेगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे साड़ी और सूट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ये वस्त्र इतने निम्न स्तर के हैं कि वर्कर्स उन्हें पहनना या इस्तेमाल करना भी पसंद नहीं कर रहीं। जन संघर्ष मोर्चा ने मांग की कि टेक होम राशन की व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और खाद्य सामग्री के बजाय लाभार्थियों के खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाए। चेतावनी दी कि यदि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही जारी रही तो मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और पछवादून अध्यक्ष अमित जैन भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments