शौक ने बनाया चोर: रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोला बुलेट चोरी कांड, तीन किशोर पकड़े गए

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लेते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महज शौक पूरा करने के लिए तीनों ने वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 16 जून को उत्तरकाशी निवासी कैलाश राणा ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून को खलंगा जंगल क्षेत्र से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के फोटो जुटाए। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन भी किया गया। सघन जांच के बाद पुलिस ने 18 जून को रिंग रोड रायपुर के पास से तीनों किशोरों को पकड़ लिया।

तीनों के कब्जे से चोरी की गई बुलेट (यूके07एफजे 8414) बरामद कर ली गई। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि उन्हें बुलेट चलाने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने वाहन चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों किशोरों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments