गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को

श्रीनगर गढ़वाल । गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विवि प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 16 मई को विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अभ्यावेदनों और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा खोलने का फैसला किया है। इसके तहत समर्थ पोर्टल 22 व 23 जून को दो दिनों के लिए दोबारा सक्रिय रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन तिथि बढ़ाने संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक अपनी न्यूनतम अर्हता परीक्षा व संबंधित डिग्री पूर्ण कर ली हो। वहीं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया में पात्र नहीं माना जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने व प्रवेश परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

कहां देखें अधिसूचना

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments