‘ऑपरेशन प्रहार’ में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा—विदेशी समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में नकदी व जुए का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जून को गोपनीय सूचना मिली थी कि राजपुर क्षेत्र में हेलीपैड के पास एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में राजपुर थाना और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने क्रिस ज्योति स्कूल रोड के पास स्थित एक निजी मकान में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कमरे में चार टेबलों पर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनमें एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 1,52,870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्यभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में राजपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त भूमिका रही, जिसने सटीक सूचना के आधार पर यह सफल छापेमारी की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments