
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुरुवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया। कालीमंदिर तपोवन में सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले माँ काली की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान आमजन और जरूरतमंद लोगों को भोजन व जूस वितरित कर समाज में भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और वंचित वर्गों की सबसे मजबूत आवाज हैं। उन्होंने किसान, मजदूर, युवा, महिला और दलित-पिछड़े वर्गों की समस्याएं हमेशा मजबूती से उठाई हैं। जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाना उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का मूल दर्शन अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और न्याय पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ जनकल्याण भंडारा आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों और मीडिया का आभार जताया और कहा कि जनहित के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रवीन त्यागी, पार्षद महेंद्र सिंह रावत, अमित भंडारी, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी तेजस्वी राणा, अर्पित राठी, मुकेश बसेड़ा, अतुल सक्सेना, बकुल माखीजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Recent Comments