
प्रदेश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा चाबुक
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रहार जारी रहेगा और हरिद्वार नगर निगम मे भूमि प्रकरण मे सामने आये आरोपी अधिकारियों के नाम जांच मे सामने आये उन पर धामी सरकार की स्ट्राइक उन अधिकारियों के लिए भी सबक है जो कायदा कानूनों का इस्तेमाल अपने हिसाब से करते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ नजीर है।
भट्ट ने कहा कि सीएम धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक कई नजीरें पेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों मे भी सीएम धामी ने न केवल कड़ी कार्यवाही की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी रसूकदार क्यों न हो उसे बख्शा नही जायेगा। इससे न केवल नकल माफिया के सिंडिकेट को तहस नहस किया गया, बल्कि राज्य मे नकल विरोधी कानून अस्तित्व मे आया और आज यह कानून देश मे नजीर बना है। कई राज्यों ने उतराखंड के नकल कानून का अध्यन कर इस कानून को अपने राज्य मे क्रियान्वयन किया।
उन्होंने कहा कि 250 से अधिक मामलों मे रिश्वतखोर सलाखों के पीछे विजिलेंस भेज चुकी है। जनता और प्रशासन के बीच पारदर्शी व्यवस्था बनी है। हर शिकायत का संज्ञान और कार्यवाही धामी सरकार मे संभव हुई है। इसके अलावा अब थाने चौकियों मे बिना सिफारिश के रियार्ट लिखने का दौर बीते दिनों की बात हो गयी है।
भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार ही नही, बल्कि आम जनता की समस्या के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और सीएम अपने फैसलों मे यह साबित कर चुके हैं। आज बिना काल खंड देखे हर मामले को देखा और परखा जा रहा है। निश्चित तौर पर जन आशीर्वाद से उतराखंड आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे निर्णय से जनता भी खुश है और धामी सरकार के सुशासन के मॉडल को हमेशा ही प्रभावी मानती रही है। हालांकि समय समय पर यह कार्यवाही कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा भी निकालती रही है।

Recent Comments