मतदाता डिजिटाइजेशन में बड़ी उपलब्धि, 20 पोलिंग बूथों ने पूरा किया 100% लक्ष्य

उत्तरकाशी। जनपद की तीनों विधानसभाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन के कार्यों में तेजी आई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक जनपद के 20 पोलिंग बूथों का शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है।तीनों विधानसभाओं की महिला बीएलओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने बूथों का डिजिटल कार्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने तीनों विधानसभाओं में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को प्रतिदिन का लक्ष्य आवंटित करते हुए काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा गंगोत्री के पोलिंग बूथ सुनगर की बीएलओ मुक्ता,बग्याल गांव की नीलम पंवार,साडग की मनीषा,खरवाँ चांदपुर की मंजू,बग़सारी की कुसुमा,बाग़ी गाँव की बीएलओ सुभागा ने सौ फीसदी डिजिटाइजेशन कर लिया है।

यमुनोत्री विधानसभा में पोलिंग बूथ मालना गांव की बीएलओ रोशनी,धरासू की कविता,नेरी विजयपाल परमार,कोटधार बादसी की नीलम,पिंडकी मदेश की दुलारी,नारायणपुरी की वंदना,पूजारगाँव की अंकिता ने शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन किया।

उधर पुरोला विधानसभा में पोलिंग बूथ सौंदाड़ी गांव की बीएलओ कविता,कामरा की कृष्णा देवी,मोल्टाडी गांव की विरंजना,पितलासू की जयमाला,तेड़ा गांव की रानी देवी,धारी वल्ली की सुमित्रा मटियाली की प्रसन्ना चौहान ने शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य कर लिया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments