
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार SASCI योजना के तहत 71.94 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। वहीं इसी योजना में संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स” यानी पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 2283.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
दोनों मदों को मिलाकर भारत सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक राज्य को 2355.54 करोड़ रुपये दे चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोग कर रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार उत्तराखंड को विकसित भारत में अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है।

Recent Comments