

देहरादून। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अमल करते हुए उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल लविता की टीम ने बुधवार शाम (13 अगस्त) को न्यू पटेलनगर के गोस्वामी चौक के पास चेकिंग के दौरान एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत ही यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रेनू साहनी (27 वर्ष), पत्नी गणेश साहनी, निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी, गोस्वामी चौक, न्यू पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-527/2026, धारा-8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Recent Comments