राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नगर आयुक्त की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

वायु गुणवत्ता सुधार एवं हरित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित विकास, स्वच्छता एवं परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी साथ ही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा पर पूर्ण किए जाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कई प्रमुख निर्णय लिए और उनको समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने को कहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर हरित पट्टियों तथा पौधरोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे वायु प्रदूषण में प्रभावी कमी लाई जा सके। उन्होंने नगर क्षेत्र में पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं हरित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई।
जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिक समूहों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जाने की बात कही, ताकि स्वच्छ वायु एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त शहर के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है तथा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के सभी लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments