
देहरादून। रुद्रपुर में संपन्न राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून के वेदिक चेस अकादमी, डालानवाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का परचम लहराया। अकादमी से पहली बार एक साथ 2 स्टेट चैंपियन और 1 रनर-अप निकले। सभी खिलाड़ी शीर्ष कोच विषाल वेदिक के शिष्य हैं।
अंडर-19 सीनियर फीमेल वर्ग में CJM स्कूल की अद्विका कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चैंपियन का खिताब जीता। फाइनल में दोनों टॉप खिलाड़ी वेदिक चेस के ही थे। अनुष्का रावत ने भी दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 सीनियर ओपन मेल कैटेगरी में पारिक्षित नौटियाल रनर-अप बने। पारिक्षित पिछले माह जिला स्तर पर भी द्वितीय रनर-अप रहे थे और अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
जूनियर वर्ग में Sherwood School के कियान सिंघल ने चैंपियन बनकर सबको चौंका दिया। कियान 5 और 6 वर्ष की उम्र में लगातार दो साल से नेशनल के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। उन्होंने जिला स्तर पर लगातार 5 टूर्नामेंट जीते हैं और देहरादून इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 25 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच 5 अंक लेकर अंडर-8 चैंपियन बने थे।

अन्य खिलाड़ियों में अरण गुप्ता ने अंडर-13 ओपन बॉयज़ में चौथा, ख्वाहिश धिंगरा ने अंडर-13 गर्ल्स में चौथा, शरीन धिंगरा ने अंडर-13 में छठा और विदहान रौतेला ने अंडर-11 में पांचवां स्थान हासिल किया।
अद्विका के पिता उन्हें दिल्ली सहित कई राज्यों में इंटरनेशनल रेटेड टूर्नामेंट खेलवा चुके हैं। उन्होंने ICSE रीजनल में टॉप-2 में जगह बनाई है और अब ICSE नेशनल स्कूल के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी।
सेंट्रियो मॉल में यूनिसन ग्रुप ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच विषाल वेदिक ने कहा कि उनका लक्ष्य सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफी जीतते देखना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।


Recent Comments