18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बैरागीवाला कांड का मुख्य आरोपी, होटल में छिपा था

यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार,अब तक 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून। देहरादून पुलिस को बैरागीवाला हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सहसपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी अमन समेत तीन अभियुक्तों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।पुलिस के मुताबिक, 13 जून 2026 की शाम सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष से आए कई लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीण उपचार के लिए लेहमन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पिछले दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर तनाव बना हुआ था। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं और लगातार उत्तराखंड के बाहर भी दबिश दी जाती रही।

पुलिस ने इससे पहले इस मामले में 6 अभियुक्तों—रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अब मुख्य आरोपी अमन को उसके दो अन्य साथियों सावेज और आजम के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए नए अभियुक्तों में अमन पुत्र मासूम (24 वर्ष), सावेज पुत्र अल्लारक्खा (21 वर्ष) और आजम पुत्र युनूस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments