
देहरादून, : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर दून पुलिस ने शुक्रवार को कड़ा शिकंजा कसा। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक जगह, सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पीने वाले 38 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देहरादून के प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान खुले में शराब पीते और पिलाते पाए गए सभी 38 व्यक्तियों को थाने लाया गया। पूछताछ के बाद भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया।
एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Recent Comments