
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो में राजपुर रोड पर UK07HJ-3133 और UK07FD-8178 नंबर की दो कारों में सवार युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग कर रहे थे।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डालनवाला पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर उनके चालकों सहित कुल 6 युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई और पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों कारों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से वाहन चलाने, हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखी जाए।
दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जिससे जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था प्रभावित होती हो।

Recent Comments