दादू-नानू की याद आ गई,इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा देखने के बाद इमोशनल हुईं कृति खरबंदा

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने इम्तियाज़ अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें भीतर तक छू लिया और उनके दिवंगत दादाजी और नानाजी की यादें ताज़ा कर दी हैं.
फिल्म से जुड़ी अपनी इमोशंस शेयर करते हुए कृति ने लिखा है कि इस फिल्म को उन्हें अपने दादू और नानू दोनों की याद आ गई. उन्होंने कहा कि वो उन्हें हर दिन याद करती हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें रुककर उनके सभी त्यागों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, जो पिछली पीढ़ियों ने किए थे. उन्होंने लिखा कि हम अक्सर जिस ज़मीन पर खड़े होते हैं, उसे अपना मान लेते हैं, बिना ये समझे कि शायद किसी ने वहां तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी दुनिया पीछे छोड़ दी होगी.
विशेष रूप से डायरेक्टर इम्तियाज़ अली को संबोधित करते हुए कृति ने लिखा है, आपकी फिल्में अक्सर घर जैसी लगती हैं. इस बार घर नहीं मिला… इस बार घर की याद मिल गई. उनके इन शब्दों ने खूबसूरती से ये एहसास बयां किया कि फिल्म ने सिर्फ घर की कहानी नहीं दिखाई, बल्कि घर की गहरी याद और उससे जुड़ी इमोशंस को जगा दिया है.
कृति ने आगे लिखा कि मैं वापस आऊंगा देखने के बाद घर का अर्थ उनके लिए पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने लिखा है, शायद घर सिर्फ वो जगह नहीं होती जहां हम रहते हैं. कभी-कभी घर वो भी होता है, जहां हम कभी वापस नहीं जा पाते. उनके अनुसार, घर केवल एक स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसी इमोशन भी हो सकता है, जो हमेशा हमारी यादों में जीवित रहती है, भले ही वहां लौट पाना संभव न हो.
कृति ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि इसका प्रभाव इसकी अवधि से कहीं अधिक बड़ा है. उन्होंने लिखा कि कुछ कहानियां पर्दा गिरने के साथ खत्म नहीं होतीं, बल्कि दर्शकों के साथ उनके घर तक जाती हैं और लंबे समय तक उनके दिलों में बस जाती हैं.
अपने इमोशंस मैसेज के अंत में कृति ने फिल्म की पूरी टीम का धन्यवाद  भी किया है कि उन्होंने एक आम इंसान को नायक के रूप में प्रेजेंट किया है. उन्होंने अपना आभार अपने दादू, नानू और उन जैसे अनगिनत लोगों को समर्पित करते हुए लिखा है, शुक्रिया मेरे दादू और नानू जैसे उन सभी आम आदमी को हीरो बनाने के लिए. इसी के साथ उन्होंने अपने इस मैसेज का समापन दिल वाले इमोजी के साथ किया है.
कृति खरबंदा का ये इमोशनली मैसेज सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों को छू रहा है और ये दिखाता है कि मैं वापस आऊंगा ने दर्शकों पर कितना गहरा इमोशनल प्रभाव छोड़ा है.

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments