

CM प्रतिनिधि ने सुनी जनता की पीड़ा, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
चम्पावत। जिले के वार्ड नं. 06, जूप में बुधवार को जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चन्द्र भट्ट और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में क्षेत्र के लगभग सैंकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राशन और अन्य स्थानीय समस्याओं को खुलकर रखा। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में गंगा गिरी जी सभासद प्रतिनिधि राकेश अधिकारी, सभासद गीता अधिकारी, चतुर सिंह, प्रेम चन्द्र जोशी, हेमा धवल, नवीन, अर्जुन सिंह, आशा जोशी, परमेश्वरी देवी, प्रियंका भट्ट, हेमा धौनी, लीला भट्ट, राजू सिंह, किशन सक्ता, विमला, रेखा देवी, जितेन्द्र चन्द एवं दीपा बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक का समापन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनसहभागिता और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Recent Comments