आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, बनाए गए नए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता हिमांशु पुंडीर को उत्तराखंड का नया युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ युवराज द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने तक अरविंद केजरीवाल जी की जनहितकारी नीतियों और दिल्ली-पंजाब के ‘गवर्नेंस मॉडल’ को पहुँचाना है।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार की विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से आवाज उठाएगी। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार जल्द ही जमीनी स्तर पर किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिमांशु पुंडीर को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments