बॉडीबिल्डिंग चैंपियन जसबीर सिंह गुसाई को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला कैंट निवासी बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ी जसबीर सिंह गुसाई ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें 13 जून को पंजाब के लुधियाना में आयोजित 15वें फेडरेशन कप नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सीनियर बॉडीबिल्डिंग के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने पर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे वे वैश्विक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इस दौरान बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ी जसबीर सिंह गुसाई ने आगामी सितंबर 2026 में बैंकॉक में आयोजित होने वाली एशिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments