देहरादून में भारी बारिश से तबाही : आप नेता शरद जैन बोले, पीएम केयर्स का पैसा अब जनता के काम आए 

सहस्रधारा-किमाड़ी में सड़कें बह गईं, आप का दावा: मजदूरों का रोजगार ठप, तुरंत राहत पैकेज दो

देहरादून। आम आदमी पार्टी के नेता शरद जैन ने देहरादून और मसूरी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सहस्रधारा, किमाड़ी, मसूरी मार्ग, चमसारी तथा देहरादून के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।

शरद जैन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई सड़कें बह गई हैं, संपर्क मार्ग टूट गए हैं और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में मजदूरों का रोजगार ठप पड़ गया है। रिपोर्टों के अनुसार सहस्रधारा, किमाड़ी और मसूरी मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में सड़कें और बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। अब राहत और पुनर्निर्माण की तत्काल आवश्यकता है।

आप नेता ने राजपुर विधायक और मसूरी विधायक से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत मिलें और पीएम केयर्स फंड से उत्तराखंड, देहरादून और चारधाम मार्गों के पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी कराने की मांग करें।

शरद जैन ने कहा कि देहरादून और मसूरी क्षेत्र के लिए तत्काल विशेष राहत पैकेज जारी किया जाना चाहिए। साथ ही आपदा में नुकसान झेलने वाले मजदूरों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास पैकेज दिया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments