लोक भवन में राज्यपाल की BHISHM थिंक टैंक से बड़ी बैठक, पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान भी रहे शामिल 

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त ने शुक्रवार को लोक भवन देहरादून में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में भूतपूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। चर्चा में राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों, सीमा प्रबंधन और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और अध्ययन के आधार पर देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद बहुत उपयोगी होता है और इससे नीतिगत दृष्टिकोण को व्यापकता मिलती है। उन्होंने थिंक टैंक के सदस्यों के अनुभव और ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विमर्श देश की सुरक्षा तैयारियों को और सुदृढ़ बनाने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह सेवानिवृत्त, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल सेवानिवृत्त, मेजर जनरल अभय कार्की सेवानिवृत्त, ब्रिगेडियर संतोष नायर सेवानिवृत्त, ब्रिगेडियर अनिल शर्मा सेवानिवृत्त, एवीएम अरविंद वर्मा सेवानिवृत्त, कर्नल आर.एस. सिद्धू सेवानिवृत्त, राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणी, संजीव चोपड़ा, प्रो. दुर्गेश पंत, अमनप्रीत सिंह, डॉ. राज्य लक्ष्मी और रवि गड़िराजू मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments