

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर ऐतिहासिक भागवत पीठ, भागवत जन्मभूमि श्री शुकदेव आश्रम, स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने भेंट की।
भेंट के दौरान पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में 14 जुलाई को शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मंत्री को “शुकतीर्थ” नामक पुस्तक भी भेंट की।
भेंटवार्ता के दौरान आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी भी मंत्री के साथ साझा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की और समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं।

Recent Comments