रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सेवला कलां चौक पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा, महिलाएँ और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र की बेटी रिया कुमारी थापा के न्याय के लिए आज सेवला कलाँ चौक जीएमएस रोड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा के मामले में न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने ये भी कहा कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना ना पड़े। उन्होंने जनता से इस जन अभियान से जुड़ने और मुहिम को मजबूत बनाने की अपील की। हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने एक स्वर में शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपना समर्थन दर्ज कराया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष अमन सिंह ने किया।

रिया कुमारी थापा के पिता राजेश मल्ल और परिवार की बुआएँ भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। रिया की तस्वीर के सामने परिवार द्वारा न्याय की गुहार लगाने का पल बेहद भावुक था। वहाँ मौजूद कई लोगों की आँखें नम हो गईं, और सभी ने एक सुर में शीघ्र न्याय तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। इस अवसर पर सभी ने राहुल गांधी जी के 17 तारीख के कार्यक्रम का समर्थन किया और आग्रह किया कि राहुल गांधी रिया कुमारी थापा और तमाम पेपर लीक के शिकार बच्चों के हक की आवाज़ बुलंद करें।

इस अवसर पर रिया थापा के पिता राजेश मल्ल, अमन सिंह, सारिका प्रधान, हरेंद्र गुसाईं, सोनिया सिंह, सी पी सिंह, सुमित्तर भुल्लर, विकास नेगी, शहजाद अंसारी, मोहम्मद वसीम, नानक चंद, डिम्पल, राव नसीम, मोहित उपाध्याय, आयुष सेमवाल, पीयूष गौड़, हेमंत उप्रेती, मोहन काला, दीपक मनवाल, हरजोत, मंकला थापा आदि शामिल हुए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments