

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, सड़क-पेयजल-स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर हुआ संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधपोखरा में जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने कहा कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में इस प्रकार की चौपालें नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए, जिससे स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।
इस अवसर पर समाजसेवी गंगा गिरी गोस्वामी, विवेक गिरी, सोनू, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, बीडीसी सदस्य नरेश गिरी, धन्वेंद्र गिरी, केशव गिरी, ईश्वर नाथ, शरद कुमार, अशोक कुमार, नारायण जोशी, प्रकाश गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Recent Comments