

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सड़क मार्ग के सुधारीकरण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण टमाटर, आलू, बीन्स और सेब जैसी नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने एनएच बड़कोट को सड़क मार्ग के कार्य में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द से जल्द मरम्मत कर मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने सारीगाड बाजार से सारी बैंड तक करीब 700 मीटर सड़क के लिए परीक्षण के बाद आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जल संस्थान की कंडारी पंपिंग परियोजना के लंबे समय से बंद होने की भी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मानसून सीजन के बाद गातू में बहुउद्देशीय शिविर लगाने का भरोसा भी दिलाया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच अरुण कुमार पांडे, अधिशासी अभियंता एनएच मनोज रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Recent Comments