सहसपुर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, 628 लोगों का पंजीकरण, सीएम ने किया निरीक्षण

सहसपुर, देहरादून। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत सेवा सप्ताह मनाए जाने के क्रम में आज विकासखण्ड सहसपुर में एक वृहद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन, माननीय सांसद श्री नरेश बंसल एवं माननीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह उपस्थित रहे। माननीय विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। अतिथियों ने केंद्र में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर संतुष्टि जताते हुए डॉ. मोहन सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों व स्टाफ की कार्यशैली की सराहना की।

आज के शिविर में कुल 628 व्यक्तियों 227 पुरुष और 401 महिलाओं का पंजीकरण हुआ। NCD विभाग में 201 मरीजों की स्क्रीनिंग, ANC की 130 जांचें, 138 टीबी मरीजों की जांचें, RKSK काउंसलर द्वारा 41 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 5 आयुष्मान कार्ड और 21 आभा कार्ड निर्गत किए गए। पैथोलॉजी विभाग में 17 मरीजों की जांच और दिव्यांग शिविर के अंतर्गत 27 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।

शिविर में उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा ठाकुर एवं उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के फिजिशियन डॉ. सुशील सैनी का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. सचिन चौहान, डॉ. परिधि सिंह, प्रशांत कनवासी, प्रीति, रूबी, विजयेता, अर्चना, बबीता, कनिका, अभिषेक रावत, मो. असगर अली, मुकेश रौतेला, पुष्कर रावत, विनोद सिंह, सचिन, सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र कुमार, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकत्रियों ने भी सेवाएं दीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments