राहुल गाँधी का प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम राजनीतिक प्रोपेगेंडा: नवीन ठाकुर

युवाओं को गुमराह करने की कोशिश मे हैं राहुल गाँधी

देहरादून । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि वह नीट परीक्षा के ऐन मौके पर छात्रों का कीमती समय बर्बाद करने वाले, अब दून के युवाओं को बरगलाने आ रहे हैं।

उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी के मौजूदा विदेश दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अब तक का सबसे लंबा गोपनीय विदेश दौरा देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गत 22 जून से अब तक उनके बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। अब तो ऐसा लगता है कि राहुल जी शायद भारत में बिताये समय को ‘विदेश प्रवास’ मानकर ही बार बार बाहर गायब हो जाते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा, उन्हें कांग्रेस नेताओं से पूरी सहानुभूति है कि राहुल गायब होकर अक्सर उन्हें संकट में डाल देते हैं। याद दिलाया कि जयपुर से शुरू हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के क्रम में पटना के युवा राहुल गांधी का इंतजार ही करते रह गए। पार्टी को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, क्योंकि राहुल गांधी की समर हॉलिडे की ‘विदेशी लीव’ समाप्त ही नहीं हुई अभी तक।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी को राजनैतिक लाभ के लिए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। पटना के अनुभवों को देखते हुए बहुत डर-डर कर बड़े संशय में कांग्रेस ने देहरादून में राहुल के छात्रों की गूंज की घोषणा की है। लेकिन उत्तराखंड के समझदार एवं जागरूक युवाओं का विजन एकदम स्पष्ट है। वे ऐसे किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है, क्योंकि वो देख चुका है कि इससे पहले भी नीट परीक्षा से ठीक दो दिन पहले राहुल गांधी ने छात्रों का एक कार्यक्रम रखवाकर तैयारी में जुटे युवाओं का कीमती समय बर्बाद कराया था। कांग्रेस के छात्र हित के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि जब राजस्थान में पूरी गहलोत सरकार परीक्षा नकल और पेपर लीक के सिलसिलेवार संगीन आरोपों में घिरी थी। और अंततः इसी कारण सत्ता से बाहर हो गई, तब छात्र हित में राहुल गांधी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। सबको भलीभांति अहसास है कि वे छात्रों के हमदर्द बनने का नाटक करने उत्तराखंड आ रहे हैं।

नवीन ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देवभूमि के छात्र और युवा अत्यंत समझदार, शिक्षित और जागरूक हैं। वे राहुल गांधी और कांग्रेस के इस राजनीतिक झांसे और छलावे को अच्छी तरह समझता है। लिहाजा वह इनके किसी भी बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब नहीं होने देगा। क्योंकि वो अनुभव कर रहा है कि किस तरह देश का कठोरतम नकल निरोधक कानून बनाकर, मुख्यमंत्री धामी न राज्य से नकल माफियाओं का सफाया किया है। उनके नेतृत्व पारदर्शी एवं ईमानदार नियुक्ति प्रक्रिया से अब तक रिकार्ड 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकार में रोजगार प्राप्त हुआ है। कांग्रेस की सरकारों में पर्ची खर्ची पर नौकरियां देने का चलन था और आज कई योग्य अभ्यर्थी एक साथ अनेकों परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। लिहाजा राहुल गांधी और कांग्रेसी झूठ की काली दाल उत्तराखंड में नहीं गलने वाली है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments