विधायक विनोद चमोली ने किया शिविर का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ पहल के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत जेपी प्लाजा, कारगी में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सभी मूलभूत सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक योजनाओं की व्यापक जानकारी व सीधा लाभ जनता तक पहुंचाना रहा। शिविर का विधिवत शुभारम्भ मुख्य विधायक धर्मपुर विनोद चमोली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र के पार्षदगण एवं महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आम जनता की सहूलियत के लिए आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 23 सरकारी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जिनके माध्यम से जनमानस को विभागीय योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी रही, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं, साथ ही क्षय रोग (टीबी) निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों के डिजिटल एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक लैब जांचें निःशुल्क सुनिश्चित की गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिसके अंतर्गत कुल 173 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार व एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, लाभ उठाने वाले कुल मरीजों में 76 पुरुष और 97 महिलाएं शामिल रहीं। डिजिटल हेल्थ मिशन को बढ़ावा देते हुए शिविर में मौके पर ही 38 नागरिकों की ‘आभा आईडी’ (ABHA ID) तैयार की गई, जबकि विभिन्न बीमारियों के सटीक आकलन के लिए 25 मरीजों की आवश्यक रक्त जांचें (Blood Tests) भी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस मुहिम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने भी स्वास्थ्य विभाग सहित सभी 23 विभागों की इस सराहनीय पहल का स्वागत किया।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कारगी के चिकित्सक, अन्य स्टाफ एवं आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments