

हल्द्वानी। “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमायूँ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय SOTF कुमायूँ और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने 14 जुलाई 2026 को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिकेत बाल्मीकि पुत्र हरकेश बाल्मीकि, निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
संयुक्त पुलिस टीम में शामिल:
प्रभारी SOTF कुमायूँ रेंज एवं उनकी टीम
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कोतवाली हल्द्वानी
कुमायूँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार पूरी प्रभावशीलता के साथ जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से ही नशा मुक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Recent Comments