सहकारिता चुनाव में भाजपा का परचम, 9 जिला संघों में निर्विरोध जीत, 3 संघों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे सहकारिता चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने बड़ी जीत हासिल की है। राज्य के सभी 9 जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही जिला भेषज सहकारी संघ चंपावत में भी भाजपा को जीत मिली है।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सहकारिता क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों और विकासोन्मुखी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष:

– *उधम सिंह नगर जिला उपभोक्ता सहकारी संघ, रुद्रपुर*: श्रीमती प्रतिभा शाही – निर्विरोध अध्यक्ष

– *कुमाऊँ सहकारी विकास संघ लिमिटेड, अल्मोड़ा*: बबीता मेहरा – निर्विरोध अध्यक्ष

– *चमोली जिला सहकारी विकास संघ, गोपेश्वर*: श्रीमती कमला देवी – निर्विरोध अध्यक्ष

– *जिला बेसिक एवं सहकारी विकास संघ, कोटद्वार (पौड़ी)*: रविंद्र सिंह नेगी

– *जिला बेसिक एवं सहकारी विकास संघ, मुनिकीरेती (टिहरी)*: सत्येंद्र सिंह पुनेठा

– *जिला सहकारी संघ, हरिद्वार*: रामवीर सिंह

– *तराई विकास सहकारी संघ, रुद्रपुर*: गोपाल बोरा

– *देहरादून जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, देहरादून*: राहुल गुप्ता

– *नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन, हल्द्वानी*: शिव बहादुर सिंह

डॉ. रावत ने कहा कि तीन जिला सहकारी विकास संघों में महिला अध्यक्षों का निर्विरोध चुना जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इससे सहकारिता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता को गांव-गांव तक मजबूत करने, संस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और किसानों, महिलाओं व युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए काम कर रही है। नव निर्वाचित पदाधिकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने में भूमिका निभाएंगे।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि जिला सहकारी विकास संघों के चुनाव के बाद अब जिला सहकारी बैंकों के चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य सरकार इन्हें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments