AAP प्रदेश अध्यक्षा उमा सिसोदिया शहीद स्मारक पहुंची, नवनीत गुसाई को दी श्रद्धांजलि 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री नवनीत गुसाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती उमा गौड़ सिसोदिया आप कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंची।

इस अवसर पर AAP के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और राज्य आंदोलन में शहीद हुए सभी वीर शहीदों को याद करते हुवे शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षितिज आरक्षण देने की मांग को लेकर धरना दे रहे मंच को अपना समर्थन दिया।

प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि “नवनीत गुसाई जी और अन्य शहीदों ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका सपना था एक ऐसा उत्तराखंड जहां पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ में ही रहे। लेकिन 25 साल बाद भी भाजपा और कांग्रेस की सरकारें उनके सपनों को पूरा नहीं कर पाईं।”

उन्होंने कहा कि “आज बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे जस के तस हैं। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए हमें फिर से राज्य आंदोलन की भावना को जीवित करना होगा। AAP उसी आंदोलन की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।”उन्होंने आगे कहा की, राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और पेंशन की व्यवस्था तत्काल लागू हो तथा प्रदेश भर में राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर छात्रवृत्ति और पुस्तकालय स्थापित किए जाएं। भू-कानून, मूल निवास और रोजगार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि “शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जब तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त राज्य नहीं बना देते, AAP का संघर्ष जारी रहेगा।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्षा के साथ प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट,महानगर अध्यक्ष दीप्ति रावत मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना , हितेश शर्मा जी के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments