देहरादून में 20 जुलाई को रेड अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा देहरादून जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट और 21 जुलाई के लिए फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दिनों कई इलाकों में भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।

स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों और त्वरित प्रतिक्रिया दलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर लगातार निगरानी करें।

DM ने भूस्खलन और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही जेसीबी, मशीनरी और राहत-बचाव उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें। सभी क्विक रिस्पांस टीमें आगामी दिनों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जाए। आपसी समन्वय से स्थिति पर नजर रखी जाए, जिससे जन-धन की हानि न्यूनतम हो सके।

जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments