यूटीयू पेपर लीक प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज हो, अन्यथा विश्वविद्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस : डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि केवल दोषी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करना पर्याप्त नहीं है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र ही आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत एफआईआर दर्ज नहीं कराई, तो महानगर कांग्रेस कमेटी विश्वविद्यालय का घेराव कर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

डॉ. गोगी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। इस प्रकार के कृत्य से परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है तथा मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय होता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय की जांच में आरोपी दोषी पाया गया है, तो उसके विरुद्ध तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही इस पूरे प्रकरण में यदि किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी या व्यक्ति की संलिप्तता रही है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

डॉ. गोगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ नहीं की गई तो महानगर कांग्रेस कमेटी छात्र-हितों की रक्षा के लिए उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का घेराव करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी स्पष्ट करती है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments