गुरुजी ही निकले ‘नकल माफिया’! UTU का पेपर लीक कराने वाले प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पहले ही बांट दिए थे परीक्षा के पर्चे, एसएसपी देहरादून के कड़े रुख के बाद प्रेमनगर पुलिस ने दबोचा

देहरादून। राजधानी देहरादून में नकल माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) की सम-सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के गंभीर मामले में पुलिस ने प्रेमनगर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी प्रोफेसर छात्रों को अनुचित लाभ पहुँचाने के एवज में परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता की धज्जियाँ उड़ा रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय प्रशासन को 8 जुलाई को एक गोपनीय ईमेल मिला। ईमेल में शिकायत की गई थी कि शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (झाझरा) के सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से ठीक पहले 3 जुलाई को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए गए थे।
जब परीक्षा संपन्न होने के बाद शेयर किए गए प्रश्नों का मूल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया, तो विश्वविद्यालय प्रशासन के होश उड़ गए—दोनों प्रश्न पत्रों में बहुत ज्यादा समानता पाई गई!

विश्वविद्यालय द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति ने जब प्रोफेसर के व्हाट्सएप और छात्रों के आंतरिक पोर्टल की पड़ताल की, तो लीकेज की बात सच साबित हुई। इसके बाद UTU के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 144/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316, 318(4), और 61(2)में केस दर्ज कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रेमनगर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने सबूत जुटाते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:आशीष कुमार गुप्ता (उम्र 40 वर्ष)
पद: सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा, देहरादून
मूल निवासी: शाकम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

“अभियुक्त के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (मोबाइल/लैपटॉप) की तकनीकी जांच की जा रही है। इस खेल में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।-  दून पुलिस

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी (कोतवाली प्रेमनगर), उपनिरीक्षक जयनेन्द्र राणा (चौकी प्रभारी बिधोली), उ०नि० विजय प्रताप राही, उ०नि० प्रद्युमन सिंह नेगी, हे०कां० नरेंद्र, कां० अरशद, हे०कां० किरण कुमार और कां० पंकज कुमार (SOG)।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments